पिकअप की टक्कर से महिला की मौत

-फोन पर बात करते हुए सड़क पार कर रही थी महिला
अनोखा तीर, हरदा। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे ग्राम अतरसमा के पास हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान देवास जिले की खातेगांव के ग्राम रिछीगांव निवासी वसुबाई पति मोहनलाल विश्वकर्मा 60 के रूप में हुई। वह अपने गांव से छोटी बहन से मिलने अतरसमा आई थी, जिनका एक बेटा ओर एक बेटी है। शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, महिला ग्राम अतरसमा के पास मोबाइल पर बात करते हुए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान हंडिया की ओर से आ रही मजदूरों से भरी एक पिकअप ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद विधिक सेवा कार्यकर्ता कंचन लुनिया ने बताया कि दुर्घटना के बाद भीड़ जमा हो गई थी। उन्होंने खातेगांव तहसील के ग्राम लवरास निवासी गणेश जाट की कार रोकी, जो अपने भतीजे सिद्धार्थ के साथ हरदा आ रहे थे। गणेश जाट और सिद्धार्थ ने महिला को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां दोबारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर मर्चुरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है।

2 Views

Leave a Reply