मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर हुड़दंग करने वाला धराया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-यातायात पुलिस की कार्रवाई
अनोखा तीर, हरदा। शहर में मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज फटाके जैसी आवाज निकालने एवं साइलेंसर से आग निकालते हुए हुड़दंग कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले चालक पवन पिता दिनेश सोलंकी, निवासी छीपानेर रोड, ग्वालनगर के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। बताया गया कि चालक द्वारा विगत रात्रि अपनी मोटरसाइकिल बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर शहर में घूमते हुए फटाके जैसी आवाज निकालते एवं साइलेंसर से आग निकालते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। उक्त कृत्य से आमजन में भय एवं असुविधा की स्थिति निर्मित हो रही थी। यातायात पुलिस द्वारा उक्त वीडियो के आधार पर चालक की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने आरोपी चालक को ढूंढकर वाहन सहित पकड़ लिया। मौके पर ही वाहन से मॉडिफाइड साइलेंसर निकालकर जब्त किया गया। उक्त चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!