अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, 70 लीटर शराब जब्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक हरदा शंशाक सिंह द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा शालिनी परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी हंडिया निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती व उनकी टीम द्वारा महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। गत रात्रि मुखबिर सूचना पर थाना हंडिया पुलिस ने ग्राम उढाल स्थित विष्णू कोरकू के खेत के पास नर्मदा घाट पर दबिश दी। मौके पर आरोपी छन्नू पिता भावलाल कोरकू, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम ऊंढाल को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 70 लीटर कच्ची महुआ हाथ भट्टी शराब, जिसकी कीमत लगभग 14 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की गई। शराब को विधिवत नापतौल कर दो प्लास्टिक केनों में सीलबंद किया गया। आरोपी से लाइसेंस संबंधी पूछताछ करने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसकी सूचना परिजनों को दी गई तथा जब्तशुदा माल थाना मालखाना में जमा किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र.153/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। थाना हंडिया पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो जनहित एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम है।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!