सर्वब्राह्मण समाज संगठन के शिविर में 38 यूनिट रक्तदान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-139 बने ड्राइविंग लाइसेंस, आज निकलेगी शोभायात्रा
अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा पांच दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को युवा इकाई द्वारा मां रेवा गार्डन में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर एवं ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान परशुराम के पूजन-अर्चन से किया गया। इस दौरान सर्वब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी, संयोजक नितेश बादर, महामंत्री उत्तम तेनगुरिया, युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर, सुदीप मंडलोई, सचिव नवीन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। शिविर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। वहीं ब्लड वैन सहित बीपी, शुगर एवं रक्त की संपूर्ण जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सहयोग किया। शिविर के दौरान सर्वब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित, महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया, उपाध्यक्ष संदीप स्वामी, कोषाध्यक्ष गजानंद डाले, शशिभूषण जोशी, नगर अध्यक्ष दीपक शुक्ला, युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर, सुदीप मंडलोई, सचिव नवीन शर्मा, दीपक चौबे, आकाश तिवारी, अदित गुरु, नितिन पंचोली, कृष्णा जोशी, पुष्कर शुक्ला, अंशुल शर्मा, सक्षम स्वामी, महिला संगठन अध्यक्ष विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु, अश्लेषा शुक्ला, शानू शर्मा, पुष्पा शर्मा, कंचन शर्मा, सुनीता जोशी, निशा दुबे उपस्थित रहे।
रक्तदान में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, जोड़े से किया रक्तदान
बढ़ते तापमान के बावजूद रक्तदान करने में उत्साह देखा गया। शिविर प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि शिविर में 38 यूनिट रक्तदान किया गया। तापमान की अधिकता, घबराहट और बीपी की वजह से कुछ लोग रक्तदान नहीं कर पाए। रक्तदान शिविर में कीर्ति – सुनील तिवारी, अदिति अश्विनी गुरु, ममता राजेश पुरोहित, अश्लेषा अवनीश शुक्ला, वंदना अंतिम ओझा ने जोड़े से रक्तदान किया। इस दौरान बीपी और शुगर की निशुल्क जांच की गई। रक्तदान के बाद सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र सौंपे गए।
लाइसेंस शिविर में बालिकाओं ने दिखाया उत्साह
ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में बालिकाओं ने विशेष उत्साह दिखाया। युवा टीम ने लाइसेंस बनवाने आई बालिकाओं एवं महिलाओं से वाहन चलाते समय सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। शिविर प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि शिविर में 139 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए। रक्तदान एवं लाइसेंस शिविर प्रभारी प्रशांत शर्मा, प्रतीक शर्मा एवं कृष्णा जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। सर्वब्राह्मण समाज संगठन ने शिविर में योगदान देने वाली टीम का स्वागत किया।
आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा
सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा आज भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि 24 अप्रैल को शाम 5 बजे मिडिल स्कूल ग्राउंड से शोभायात्रा प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मिडिल स्कूल परिसर में समाप्त होगी। यहां सम्मान समारोह, महाआरती एवं भोजनप्रसादी का आयोजन होगा। यात्रा प्रभारी संदीप स्वामी, राजेंद्र शर्मा ने सभी सामाजिक बंधुओं से शोभायात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया है।

6 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!