क्षेत्रीय स्टेकहोल्डर समन्वय एवं संवाद बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सिनर्जी संस्थान द्वारा बुधवार को शहर की एक होटल में ‘आइए मिलकर युवाओं के बेहतर भविष्य का निर्माण करेंÓ थीम पर क्षेत्रीय स्टेकहोल्डर समन्वय एवं संवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लगभग 35 स्टेकहोल्डर्स ने सहभागिता की, जिनमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, आजीविका मिशन, भारतीय ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान, रेडक्रॉस, उद्योग विभाग, महिला एवं बाल विकास, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पार्षद, पालकगण, नेहरू युवा केंद्र एवं पत्रकार शामिल रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केंद्र में रखते हुए विभिन्न विभागों एवं समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, विभागों की भूमिका स्पष्ट करना तथा साझेदारी के माध्यम से युवाओं के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार करना रहा। साथ ही आपसी विश्वास, समझ एवं दीर्घकालीन सहयोग को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिचय एवं जनगीत से हुई। इसके बाद विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों के बीच संवाद और आपसी विश्वास को बढ़ावा दिया गया। टीम द्वारा सिनर्जी संस्थान के कार्यों को फोटो, समाचार और वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिससे प्रतिभागियों को जमीनी कार्यों की बेहतर जानकारी मिली। इसके पश्चात विभागवार समूह चर्चा आयोजित की गई, जिसमें युवाओं के विकास हेतु सहयोगात्मक योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिभागियों ने अपने सुझाव साझा किए और अंत में अपने अनुभव भी व्यक्त किए। बैठक के दौरान समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने, जागरूकता फैलाने, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, समय पर सेवाएं सुनिश्चित करने तथा विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर जोर देने जैसे सुझाव सामने आए। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार एवं आजीविका के अवसरों, जैसे नौकरी, कृषि एवं गैर-कृषि गतिविधियां, स्किल डेवलपमेंट, बिजनेस, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग एवं श्रमिक सहयोग पर भी चर्चा की गई। स्कूल शिक्षा से जुड़े मुद्दों में ड्रॉपआउट बच्चों को पुन: स्कूल से जोड़ने, विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन देने, नशामुक्ति पर कार्य करने एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विशेष फोकस किया गया। यह बैठक युवाओं के समग्र विकास हेतु विभिन्न विभागों और समुदाय के बीच मजबूत साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!