अनोखा तीर, हरदा। विशिष्टाद्वैत दर्शन के प्रवर्तक जगतगुरु रामानुजाचार्य की 1009वीं जयंती बुधवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। महाराणा प्रताप कॉलोनी स्थित श्री रामानुज कोट में प्रात:काल से अभिषेक, अर्चना, आरती एवं गुरुपरंपरा पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद गोष्ठी प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भगवान विष्णु के प्रति भक्ति, समानता और सामाजिक समरसता के उनके संदेशों का स्मरण किया गया। वक्ताओं ने बताया कि रामानुजाचार्य ने वैष्णव परंपरा को सुदृढ़ करते हुए विशिष्टाद्वैत सिद्धांत का प्रतिपादन किया और समाज को भक्ति मार्ग की ओर प्रेरित किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। उक्त जानकारी वेंकटेश स्वामी ने दी।

0 Views

