अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हमारी शक्ति, हमारा ग्रह थीम पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रभारी प्राचार्य डॉ.राकेश सिंह परस्ते के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पृथ्वी संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वॉर्मिंग और ओजोन क्षरण जैसे विषयों पर स्लोगन लिखकर जागरूकता का संदेश दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें लेदाराम सोलंकी, अंकिता गायकवाड़ और उमेश किराड़े ने अपने दायित्व का निर्वहन किया। प्रतियोगिता में वरुण (बीए प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान, मंगलेश भूषारे ने द्वितीय स्थान तथा राखी बघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ.राकेश सिंह परस्ते ने विद्यार्थियों को पृथ्वी संरक्षण के प्रति प्रेरित किया, वहीं छात्रा इकाई की नोडल अधिकारी मनीषा चौहान ने पृथ्वी दिवस की थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्र ” के महत्व पर प्रकाश डाला। निर्णायक की भूमिका रीना मालवीय, अजय बिलारे, डॉ.आशा गायकवाड और आयुषी सिसोदिया ने निभाई। इस अवसर पर रामदयाल मकवाना, डॉ.शिवानी बर्मन, नीलोफर हासमी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

