अनोखा तीर, हरदा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आदेशानुसार तथा आरबी सगर, प्रदेश मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में जिला इकाई हरदा द्वारा 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के समक्ष अपनी समस्याएं रखी गईं। पेंशनर्स ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर हो रहे नुकसान से अवगत कराते हुए महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में पेंशनर्स एकत्रित हुए और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। पेंशनर्स ने सरकार के प्रति अपना आक्रोश भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी आरबी सगर, प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मुकाती, संभागीय अध्यक्ष जीआर गौर, नर्मदा प्रसाद गौर, मालती पालीवाल, हरिराम मंडराई, रमेश मसकोले, सेलेन्द्र बांके, मोहनलाल पाटिल, बीएल गुजर, नर्मदा प्रसाद धनगर, मोहनलाल सोनी, सखाराम उमरिया, ओमप्रकाश राठौर, उमेदसिंग चौहान, मिलन वाचपाई, कन्हैयालाल खोरे, राजेंद्र उपाध्यक्ष, तुसार राय, नर्मदा गौर, नीलकंठ विश्वकर्मा, हनीफ खान, यूसुफ खान, नागेश, मंजूला मित्तल, पुरषोत्तम तिवारी सहित जिले के अनेक पेंशनर्स उपस्थित रहे।

