साहित्यकार सुभाष सिटोके को…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा की साहित्य समिति में स्थान
अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला इकाई हरदा के अध्यक्ष एवं नगर के साहित्यकार सुभाष सिटोके को अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा की साहित्य समिति में चयनित किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर के कुल 15 साहित्यकारों को समिति में नामजद किया गया है। सुभाष सिटोके ने इस चयन के लिए महासभा अध्यक्ष राजेश बड़ोले एवं संपूर्ण कार्यकारिणी/चयन समिति, नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर (ट्रस्ट) हरदा व समस्त नार्मदीय परिवार हरदा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सत्साहित्य के माध्यम से समाज सेवा हेतु अपना संकल्प और प्रतिबद्धता व्यक्त की।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!