मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-आज अबगांवखुर्द, टिमरनी व खिरकिया में आयोजित होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम
अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनाÓ के तहत जिले में 20 अप्रैल को सामूहिक विवाह व निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सामूहिक विवाह के लिए विशाल पंडाल व पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं कर ली गई है। इस आयोजन में क्षेत्र के कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार 20 अप्रैल को जनपद पंचायत हरदा द्वारा अबगांवखुर्द में 29 जोड़े, नगर पालिका परिषद टिमरनी द्वारा कृषि उपज मण्डी टिमरनी में 151 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम तथा नगर पालिका परिषद खिरकिया द्वारा कृषि उपज मण्डी के पास खिरकिया में 20 जोड़ों का सामूहिक निकाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!