आज कांग्रेस मनाएगी डॉ. अंबेडकर की जयंती

अनोखा तीर, हरदा।  कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सांई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बाबा साहेब के योगदान को स्मरण करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके तहत सुबह 11 बजे सभी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्थानीय अंबेडकर चौक पर एकत्रित होंगे, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। माल्यार्पण के पश्चात दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सभी कांग्रेस साथियों की उपस्थिति में बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और संविधान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मोहन सांई ने जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं समस्त कांग्रेसजनों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर कार्यक्रमों को सफल बनाएं और संविधान निर्माता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।

36 Views

Leave a Reply