लेखक संघ की मासिक गोष्ठी में आशा ताई को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला इकाई हरदा के अध्यक्ष सुभाष सिटोके ने मासिक साहित्य गोष्ठी में गीत सोज था भरपूर,  सुर का अलहदा अंदाज़ था..युवा धड़कन पर उसी आवाज का तो राज था.. गाकर प्रख्यात गायिका स्व. आशा ताई भोंसले को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी भोपाल से पधारे साहित्यकार उमेश तिवारी के मुख्य आतिथ्य, क्षणिका-सम्राट रमेश भद्रावले के विशिष्ट आतिथ्य एवं इकाई अध्यक्ष सुभाष सिटोके की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन उपरांत सुभाष सिटोके ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात बालमुकुंद ओझा, रतनसिंह सोलंकी, नरेंद्र वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, मदन व्यास, त्रिलोक शर्मा, मंसूर अली मंसूर, रमेश भद्रावले, सतीष कपोले, जी.आर. गौर, उमेश तिवारी एवं सुभाष सिटोके ने अपनी-अपनी रचनाओं का वाचन किया। गोष्ठी में इकाई अध्यक्ष की प्रेरणा से सचिन वडनेरे द्वारा संघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण की गई, जिनका सम्मान और अभिनंदन किया गया। साथ ही भोपाल से पधारे अतिथि उमेश तिवारी का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।  सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. आशा ताई भोंसले को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार के पश्चात वरिष्ठ कवि मदन व्यास द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Views Today: 44

Total Views: 44

Leave a Reply

error: Content is protected !!