Skip to content
Sunday, 25 October 2026
हरदा

रेवापुर व माचक उपनहर हेतु ओसराबंदी कार्यक्रम जारी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सोनम वाजपेयी ने मूंग सिंचाई के लिए पानी की पर्याप्त उपलब्धता हेतु 36 घंटे की ओसरा बंदी कार्यक्रम जारी किया है। जारी कार्यक्रम अनुसार रेवापुर उपनहर व सोनतलाई उप संभाग में 1 अप्रैल बुधवार रात 8 बजे से 3 अप्रैल शुक्रवार सुबह 8 बजे तक नहरें बंद रहेंगी। इसी प्रकार माचक उपनहर 3 अप्रैल शुक्रवार रात 8 बजे से 4 अप्रैल शनिवार रात 8 बजे तक बंद रहेगी। सुश्री वाजपेयी ने बताया कि नहर बंद करने की अवधि हर 36 घंटे के अंतराल से क्रमानुसार निरन्तर लागू रहेगी। बिना अनुमति एवं अग्रिम राशि जमा किये बगैर सिंचाई पंप नहीं चलाए जा सकेंगे। ट्रेक्टर चलित एवं 10 एच.पी. से अधिक क्षमता के पंप नहीं चलेंगे। डिफाल्टर किसानों के द्वारा सिंचाई राजस्व राशि जमा न करने की स्थिति में सायफन व पंप बंद करने की कार्यवाही की जाएगी। पानी की आवक एवं आवश्यकता को देखते हुए बड़ी उपशाखाओं में ओसरा बंदी कार्यक्रम में बदलाव कार्यपालन यंत्री द्वारा किया जा सकेगा। उन्होने किसानों से अपील की है कि नहर संचालन में पूर्ण सहयोग प्रदाय करें।

34 Views
What do you think?

Leave a Reply