-मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना व भंडारे का आयोजन
अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के समस्त हनुमान मंदिरों एवं राम मंदिरों में गुरुवार को हनुमान प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भंडारे आयोजित किए जाएंगे। ग्राम के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बुधवार से ही 24 घंटे की अखंड पारायण भक्तों द्वारा प्रारंभ की गई, जिसका समापन गुरुवार प्रात: होगा। इसके पश्चात हनुमान जी को विशेष चोला चढ़ाकर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में खेड़ापति हनुमान मंदिर, राम मंदिर, माहेश्वरी समाज मंदिर, कुयली वाले हनुमान मंदिर, माली समाज राम मंदिर सहित अन्य सभी मंदिरों में भी प्रात:काल विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। भक्तजन हनुमान जी को चोला अर्पित कर प्रसादी का वितरण करेंगे। पूरे क्षेत्र में उत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और मंदिरों में सजावट व तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Views Today: 12
Total Views: 12

