सचिव पर जान से मारने की धमकी का आरोप

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-चौकीदार बोला गवाही देने पर धमकाया
अनोखा तीर, हरदा।  हरदा में जनपद सचिव अशोक जाट और विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल के बीच चल रहा विवाद अब और बढ़ता जा रहा है। मंगलवार शाम एक नया मोड़ तब आया, जब जनपद के चौकीदार अभिषेक चौहान ने सिटी कोतवाली थाने में सचिव अशोक जाट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। चौकीदार अभिषेक चौहान का आरोप है कि सचिव अशोक जाट ने उन्हें गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि यह धमकी विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल और सचिव के बीच हुए विवाद में गवाही देने को लेकर दी गई है।  यह मामला कुछ दिनों पहले शुरू हुआ था, जब ग्राम पंचायत कोलीपुरा के सचिव अशोक जाट और विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में केस दर्ज कराए थे।

Views Today: 6

Total Views: 6

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!