अनोखा तीर, हरदा। भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर पदों पर चयन के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 13 फरवरी 26 से शुरू है, जो 10 अप्रैल 26 तक चलेगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 के बीच संभावित रूप से किया जाएगा। हालांकि परीक्षा की अंतिम तिथियों की आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी।
50 Views





