अनोखा तीर, हरदा। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाईÓ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, हरदा एसडीएम अशोक डहेरिया, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल, टिमरनी एसडीएम संजीव नागू सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में ग्राम चारखेड़ा निवासी रामविलास आंजने ने आवेदन देकर खेत के टूटे हुए विद्युत खम्बों को सुधराने की मांग की, जिस पर महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। ग्राम बैड़ी निवासी गीताबाई ने आवेदन देकर अपनी भूमि पर गेहूँ की फसल न काटने देने के संबंध में शिकायत की, जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा को मामले की जांच कर आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम नयापुरा निवासी रामभरोस ने अपनी कृषि भूमि का सीमांकन कराने हेतु आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार हंडिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम झाड़बीड़ा निवासी सुकमनी बाई व शांताबाई ने आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की, जिस पर जनपद पंचायत सीईओ को आवेदिकाओं की पात्रता अनुसार लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पानतलाई निवासी कमलेश लोंगरे ने साफ-सफाई व चौकीदारी का वेतन प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए।
Views Today: 12
Total Views: 12

