किसानों से ऋण वसूली की तिथि 15 मई करने की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तिथि के परिप्रेक्ष्य में किसानों से की जा रही विभिन्न वसूलियों की अंतिम तिथि 15 मई 26 किए जाने की मांग की है। प्रेषित पत्र में उल्लेख किया गया है कि राज्य शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तिथि 10 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। प्रदेश के कृषक अपनी उपज का विक्रय इसी तिथि के बाद शासकीय उपार्जन केंद्रों पर करेंगे, जिसके कारण उन्हें भुगतान प्राप्त होने में लगभग 15 से 20 दिन का समय लगता है। पत्र में बताया गया है कि वर्तमान में जिला सहकारी बैंकों द्वारा कृषि ऋण की वसूली की जा रही है, वहीं विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा भी बकाया बिजली बिलों की वसूली की जा रही है। इसके अलावा अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न देय राशियों की वसूली जारी है। ऐसी स्थिति में समय पर ऋण जमा नहीं हो पाने के कारण बड़ी संख्या में किसानों के डिफॉल्टर घोषित होने की आशंका है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी और भविष्य में ऋण प्राप्त करने में भी कठिनाई आ सकती है। विधायक ने पत्र में कहा है कि उपज विक्रय से राशि प्राप्त होने से पहले ही वसूली की जा रही है, जो किसानों के हित में उचित नहीं है। उन्होंने मांग की है कि सहकारी बैंकों, विद्युत विभाग और अन्य विभागों द्वारा की जा रही सभी वसूलियों की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मई 26 करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

Views Today: 16

Total Views: 16

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!