राजू जेवल्या और यश पटेल की बैलजोड़ी ने जीता प्रथम पुरस्कार

अनोखा तीर, हरदा। सीहोर जिले की भेरूंदा तहसील के ग्राम गोपालपुर में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों की बैलजोड़ी ने हिस्सा लिया और अपनी गति व प्रदर्शन का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पहला इनाम राजू जेवल्या छोटीहरदा और यश पटेल उमरिया की बैलजोड़ी ने जीतते हुए 31 हजार रुपए का पुरस्कार प्राप्त किया। दूसरा इनाम रामभरोस जानी बजवाड़ा और आबिद पटेल अंबाडा की बैलजोड़ी को मिला, जिन्हें 21 हजार रुपए प्रदान किए गए। वहीं तीसरा इनाम राजू जेवल्या छोटी हरदा और राघव पटेल बनाड़ा की बैलजोड़ी ने हासिल करते हुए 11 हजार रुपए का पुरस्कार प्राप्त किया।

50 Views

Leave a Reply