-राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदा व सोनतलाई ब्लॉक ने मंगलवार को कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय गेट पर कांग्रेसजनों ने खाली गैस टंकी रखकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि जिले में गैस की कालाबाजारी हो रही है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले ने बढ़ती गैस कीमतों व अनुपलब्धता पर चिंता जताई। शहर ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास ने बिजली की बढ़ी हुई दरों को कम करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि और सिलेंडर की कमी से आम आदमी परेशान है। बिजली दरों में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं और किसानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। पेट्रोल-डीजल की अनियमित आपूर्ति से परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। साथ ही जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की गई। कांग्रेस ने मांग की है कि गैस सिलेंडर के दाम कम किए जाएं और आपूर्ति सुचारू हो, बिजली दरों में वृद्धि वापस ली जाए, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता नियमित की जाए तथा गैस की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान सुरेन्द्र विश्नोई, सूरज सिंह राजपूत, राघवेंद्र पारे, विजय सूरमा, अनिल सूरमा, संजय पांडे, संजय गोयल, रमेश सोनकर, राहुल पटेल, मयूर पटेल, फूलचंद कहार, धर्मेन्द्र चौहान, संजय जैन, सुरेन्द्र सराफ, इकबाल खान, रामविलास धनगर, प्रशांत तिवारी, नितिन जोशी, जगदीश राठौर, राजू मिश्रा, नवीन पाल, राजेश सोनकर, सूरज पवार, संदीप गौर, सतीष भादु, रामौतार गहलोद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views Today: 30
Total Views: 30

