जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल सेवा केंद्र शुरु

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड हरदा के अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में राहगीरों के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जल सेवा कार्य प्रारंभ किया गया। इस अभियान के तहत ग्राम जुगरिया, खेडीनीमा, बागरूल, हडिया, बरखेड़ी, करनपुरा, नगर विकास प्रस्फुटन समिति हरदा, अवगांव खुर्द, बैसबा सहित अन्य ग्रामों में जल सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं, जहां राहगीरों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने बताया कि विकासखंड हरदा के सभी प्रस्फुटन ग्रामों में कुल 28 स्थानों पर तथा पांच नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से यह व्यवस्था जन सहयोग से संचालित की जाएगी।  उद्घाटन अवसर पर हंडिया से जनपद सदस्य श्रीमती मंजु धनगर, सुरेश माणिक, अशोक धनगर, दीपांशु सोनी, कथा वाचक पंडित धर्मेंद्र व्यास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Views Today: 16

Total Views: 16

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!