प्रोग्रेसीव पेंशनर्स एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रोग्रेसीव पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक आज नर्मदेश्वर मंदिर एल.आई.जी. कॉलोनी में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित पेंशनरों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं फूलों की वर्षा कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर होली के गीत और शायरी की प्रस्तुति विनय पांडे, केके गुर्जर एवं जीपी सैनी द्वारा की गई। पेंशनरों की 7 सूत्रीय मांगों के 70 पत्र प्रधानमंत्री को प्रेषित किए गए हैं, जिन पर प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी संगठन के जिला अध्यक्ष श्यामलाल बोघे ने उपस्थित पेंशनरों को दी। पेंशनरों ने जल संरक्षण की सामूहिक शपथ ली तथा पक्षियों के लिए अपने-अपने निवास पर पानी के सकोरे भरकर रखने का संकल्प लिया। तहसील शाखा के अध्यक्ष आरबी गुर्जर ने व्यक्तिगत कारणों से अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया। तहसील शाखा के आगामी गठन तक मदनलाल सोनी को सर्वसम्मति से कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी देविदास काकडे ने किया। जीसी मालवीय, आरबी गुर्जर, एचके लोहाना, जगदीश सिंह मडलोई, विनय पांडे, नंदलाल फुलरे, आरएस नेगी, एचआर फुलरे, एमएल लोहाना, आरसी तिलवारे, टीआर टाले आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Views Today: 20

Total Views: 20

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!