-7 उपार्जन केन्द्र बनाए
अनोखा तीर, हरदा। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर फसल का उपार्जन 30 मार्च से 28 मई 26 तक किए जाना है। उप संचालक कृषि जे.एल. कास्दे ने बताया कि निर्देशों के परिपालन में जिले में 7 चना उपार्जन केंद्र शासकीय वेयरहाउस में स्थापित किए गए हंै। इनमें शासकीय वेयर हाउस खेडा – सेवा सहकारी समिति खेड़ा एवं सोनतालाई, शासकीय वेयरहाउस सुल्तानपुर- सेवा सहकारी समिति गहाल, मसनगांव, रहटाकलां, शासकीय वेयर हाउस सक्तापुर – सेवा सहकारी समिति बेड़ियाकलां तथा शासकीय वेयरहाउस खिरकिया कृषि उपज मंडी सेवा सहकारी समिति मोरगड़ी शामिल है। उप संचालक श्री कास्दे ने किसानों से अनुरोध किया है कि चना उपार्जन केन्द्रों पर चना फसल के स्लॉट बुक कर, सुविधा अनुसार समयावधि में अपनी फसल का विक्रय कर सकते है।
चना व मसूर का उपार्जन 30 मार्च से 28 मई तक

55 Views




