-हरदा में अब 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
अनोखा तीर, हरदा। जिला प्रशासन ने महावीर जयंती के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन करते हुए नई तिथि जारी कर दी है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च 2026 (सोमवार) को पूरे हरदा जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह निर्णय मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों तथा स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पहले महावीर जयंती के लिए 31 मार्च मंगलवार को अवकाश घोषित था, जिसे अब बदल दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च को जिले के सभी शासकीय कार्यालय, स्कूल और अन्य संस्थान सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। साथ ही सभी विभागों, अधिकारियों और संबंधित संस्थाओं को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि संशोधित तिथि के अनुसार अपने कार्यों की योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
महावीर जयंती अवकाश में बदलाव

48 Views




