Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

संगीत शिक्षक रत्न से सम्मानित होंगे सुमित शर्मा, छात्राएं भी होंगी सम्मानित

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सुरो भारती संगीत कला केंद्र द्वारा आयोजित एनुअल स्टेट कॉन्वोकेशन में हरदा के संगीत शिक्षक सुमित शर्मा को संगीत शिक्षक रत्न से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सुमित शर्मा के शिष्यों द्वारा गायन एवं वादन की प्रस्तुति भी दी जाएगी।  संस्था द्वारा पिछले वर्ष आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज संगीत प्रतियोगिता में हरदा की पलक यदुवंशी ने जूनियर गु्रप में प्रथम तथा वैष्णवी लाहौरे ने सीनियर गु्रप में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस अवसर पर गुरु के साथ दोनों छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। दोनों छात्राएं सुमित शर्मा से संगीत की तालीम प्राप्त कर रही हैं। यह आयोजन 12 अप्रैल को अहिल्या माता कॉलोनी, इंदौर स्थित संतोष सभागार में संपन्न होगा। यह उपलब्धि हरदा जिले के लिए गौरव का विषय है। सुमित शर्मा पिछले 25 वर्षों से निरंतर संगीत के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने प्रारंभ में आंचलिक क्षेत्र से गायन की शुरुआत की और अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई। जब क्षेत्र में फिल्मी संगीत का प्रभाव अधिक था, उस समय भी उन्होंने निमाड़ी लोक संगीत को जन-जन तक पहुंचाने और सिखाने का कार्य किया। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज क्षेत्र में कई मंडलियां सक्रिय हैं और लोग फिल्मी संगीत के साथ-साथ निमाड़ी लोकगीतों को भी सुनने और प्रस्तुत करने लगे हैं। उन्होंने अनेक शिष्यों को प्रशिक्षित कर निमाड़ी लोक संगीत को नई दिशा दी और उन्हें राष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुति के अवसर भी प्रदान किए। सुमित शर्मा एवं उनकी पत्नी मिशा शर्मा के सतत प्रयासों से निमाड़ी लोक संगीत को व्यापक पहचान मिली है। दोनों ने मिलकर अनेक कलाकारों को तैयार किया और हरदा क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply