हरदा नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग 8 सत्रों में संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग 8 सत्रों में संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र के बाद प्रथम सत्र में कार्य पद्धति विषय पर जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने मार्गदर्शन दिया। द्वितीय सत्र में प्रदेश सरकार की योजनाओं पर कमल पटेल ने जानकारी दी। तृतीय सत्र में सोशल मीडिया नमो ऐप विषय पर दीपक नेमा ने अपने विचार रखे, जबकि चतुर्थ सत्र में कार्य विस्तार पर अशोक पारासर ने संबोधित किया। पंचम सत्र में बूथ प्रबंधन एवं मन की बात विषय पर बसंत सिंह राजपूत ने जानकारी दी। छठवें सत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं पर डॉ.प्रभुराम चौधरी ने विस्तार से बताया। सप्तम सत्र में हमारा वैचारिक अधिष्ठान विषय पर देवी सिंह शांखला ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। समापन सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर प्रदेश के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है जो राष्ट्र को प्रथम रखते हुए कार्य करता है। पार्टी उसमें दूसरे स्थान पर होती है और तीसरे स्थान पर व्यक्ति (कार्यकर्ता) आता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बड़ा दिल रखकर कार्य करना चाहिए और हमेशा पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए समय-समय पर उनसे मार्गदर्शन लेते रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई साथी किसी कारणवश नाराज होकर दूर हो गया है, तो उसे पुन: जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। कार्यकर्ता को अपनी भूल को याद रखते हुए और सामने वाले की भूल को माफ करते हुए बड़े दिल से कार्य करना चाहिए, जिससे भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत हो तथा आने वाले समय में कार्य को और गति मिल सके। समापन सत्र में हेमंत खंडेलवाल, कमल पटेल, प्रभु राम चौधरी, भरत राजपूत, राजेश वर्मा, गजेंद्र शाह, देवी सिंह सांखला, बसंत राजपूत, राजेश गोदारा, मनीष निशोद, नितेश बादर सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views Today: 16

Total Views: 16

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!