अनोखा तीर, हरदा। नारायण टॉकीज के समीप नीरज फर्नीचर एवं इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर शनिवार शाम को कूलर खराबी को लेकर एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ दुकान में घुसकर व्यापारी एवं उसके पिता के साथ मारपीट एवं अड़ीबाजी की घटना को अंजाम दिया। व्यापारी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के साथ आरोपी एवं अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस द्वारा की गई एफआईआर से व्यापारी संतुष्ट नहीं है, इसलिए आज व्यापारी एवं व्यापारी संघ द्वारा इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिलकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। व्यापारी योगेंद्र खेरवानी एवं व्यापारी संघ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को दिए ज्ञापन में बताया कि २८ मार्च को राशिद खान ने उनके एवं उनके पिता के साथ मारपीट की और पैसों की मांग करने लगे, जिसके कारण उसके पिता को शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस मामले की जब पुलिस को शिकायत की तो पुलिस ने हमारी बातों पर ध्यान न देते हुए सही शिकायत दर्ज नहीं की गई और मामूली धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। व्यापारी संघ के लोगों ने इस मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की है।
Views Today: 28
Total Views: 28

