Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

नगर पालिका और नगर परिषद में एल्डरमैन नियुक्त

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मोहन सरकार ने प्रदेश की नगरपालिका और नगर परिषदों में एल्डरमैन की सूची जारी की है। लंबे इंतजार के बाद रविवार को नगरीय निकायों में एल्डरमैन के नामों की घोषणा की गई। हरदा जिले की तीनों नगर परिषदों में कुल 12 एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं। वहीं हरदा नगरपालिका में ६ एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है। ये नियुक्तियां मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 19 (1) (ग) के तहत की गई हैं।
नवनियुक्त एल्डरमैनों का कार्यकाल वर्तमान परिषद के कार्यकाल के साथ समाप्त होगा, या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। हरदा नगर पालिका में नवीन पिता तोलाराम असरानी, वार्ड क्र. 18 हरदा, गजानंद पिता स्व. गयाप्रसाद डाले, वार्ड क्र. 16, मनसुख लोहाना पिता स्व. तुलसीदास लोहाना, वार्ड क्र32, चंद्रशेखर पिता नाथूराम रघुवंशी वार्ड क्र. 35, नरेन्द्र पिता स्व. फत्तूलाल सैनी, वार्ड क्र. 31 एवं एड. प्रियंका पिता गणेश नारायण दुबे, वार्ड क्र. 8 की नियुक्ति की गई है। वहीं नगर परिषद खिरकिया में हर्षिता राजपूत, अमित तिवारी, बबलू पंवार और विष्णु मोरी को एल्डरमैन बनाया गया है। नगर परिषद टिमरनी में नन्हेलाल कौशल, अरुण तिवारी, मनमोहन सिंहल और महेन्द्र बाबा पटेल मनोनीत हुए हैं। नगर परिषद सिराली में पदम पटेल, मुन्नालाल कुशवाह, अशोक सांगुले और कन्हैयालाल मालवीय को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। एल्डरमैन नगर निकायों (नगर निगम, पालिका, परिषद) में सरकार द्वारा मनोनीत अनुभवी या विशिष्ट नागरिक होते हैं। इनका मुख्य कार्य स्थानीय प्रशासन, विकास कार्यों और नीतियों के निर्माण में पार्षदों को तकनीकी सलाह और परामर्श देना है। ये नगरीय निकायों की बैठकों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

46 Views
What do you think?

Leave a Reply