मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर ‘सबके मोहनÓ पत्रिका का वितरण

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर दैनिक अनोखा तीर द्वारा प्रकाशित विशेष पत्रिका ‘सबके मोहनÓ का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रशांत शर्मा ने पत्रिका की प्रतियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांची विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी तथा पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को भेंट कीं। इस विशेष पत्रिका में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जीवन, व्यक्तित्व, राजनीतिक सफर और जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने पत्रिका की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया और कहा कि इस प्रकार के प्रकाशन समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

40 Views

Leave a Reply