सांई बाबा का प्रकटोत्सव मनाया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, सामाजिक सेवा का दिया संदेश
अनोखा तीर, सिराली। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम सिराली में श्रीराम जन्मोत्सव एवं सांई बाबा का प्रकट उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रात: 4 बजे सांई बाबा का दुग्ध अभिषेक कर विधिवत श्रृंगार किया गया। सांई सच्चरित्र का पाठ किया गया तथा दोपहर की आरती के पश्चात 56 भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित मांगलिक भवन का शुभारंभ भी किया गया। साथ ही कन्या भोजन एवं प्रसादी वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कन्याओं एवं नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का साफा बांधकर, पुष्पहार एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। अध्यक्ष दिनेश करोडे ने बताया कि नवनिर्मित मांगलिक भवन न्यूनतम दर पर सामाजिक, धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर साईं परिवार के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता कुंज बिहारी सोमानी ने कहा कि साईं मंदिर में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों से ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखायÓ की परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर द्वारा रक्तदान शिविर, नेत्र शिविर, गौशाला संचालन, सांईं वाटिका, नर्सरी एवं पौधारोपण जैसे कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने सभी से इन पुनीत कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया।

Views Today: 4

Total Views: 4

Leave a Reply

error: Content is protected !!