भूकम्प पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन प्रशिक्षण

-दूसरे दिन विशेषज्ञों ने सिखाए सीपीआर और राहत कार्य के गुर
अनोखा तीर, हरदा। भूकम्प पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के नेतृत्व में भूकम्प आपदा जोखिम प्रबन्धन एवं ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव का 5 दिवसीय प्रशिक्षण 23 से 27 मार्च तक शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जिले के महाविद्यालय के प्रोफेसर, प्राचार्य, विद्यालय के प्रतिनिधि, ग्रामीण एवं शहरी निकाय के अधिकारी, राष्ट्रीय कैडिट कौर होमगार्ड, एसडीईआरएफ, सिविल डिफेन्स वालेन्टियर एवं स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। संयुक्त कलेक्टर सतीश राय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में भूकंप की भारत एवं म.प्र. में स्थिति, भूकंप रजियिलेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के बारे में प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड हरदा जेएल कोठारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्लाटून कमाण्डर जबलपुर संदीप चौधरी ने भूकंप से बचाव की तैयारी, भूकंप के दौरान डूज व डोंटस की जानकारी के बारे में बताया।
प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड हरदा कोठारी ने सीएसएसआर खोज एवं बाहरी कौशल आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, एनडीएमए, एसडीएमए एवं डीडीएमए फॉर्मेशन के संबंध में जानकारी दी। प्लाटून कमाण्डर जबलपुर श्री चौधरी ने स्ट्रक्चर, ट्रान्सपोर्टेशन ऑफ विक्टिम, विक्टिम केयरिंग एण्ड हेण्डलिंग टेक्निक के बारे में बताया। जिला चिकित्सालय हरदा के डॉ. नवीन जैन ने प्रशिक्षण में प्रथमोचार तथा सीपीआर के विषय पर व्याख्यान दिया गया। प्रशिक्षण मे प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड जे.एल. कोठारी, हवलदार स्टोरमेन दीपक ठाकुर, आरक्षक कैलाश तोमर एवं होमगार्ड व एसडीईआरएफ के जवान तथा संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

65 Views

Leave a Reply