महर्षि ज्ञानपीठ हरदा में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ, हरदा में वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एलएन पाराशर, ज्ञानेश चौबे, डॉ. सनी जुनेजा एवं राम नेमा, मोहन गुर्जर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से की गई। इसके पश्चात टॉपर्स विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं उनके परीक्षा परिणाम वितरित कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सनी जुनेजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नंबर और मार्कशीट अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं, लेकिन वास्तविक उद्देश्य सीखना होना चाहिए। विद्यार्थियों को ज्ञान प्राप्त करने के लिए अध्ययन करना चाहिए। वहीं एलएन पाराशर ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणामों की सराहना करते हुए संस्था के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाती है। ज्ञानेश चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं और उनमें आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ाते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करते रहने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बना।

Views Today: 22

Total Views: 22

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!