गुड़ी पड़वा पर वैश्य महासम्मेलन निकालेगा वाहन रैली

अनोखा तीर, हरदा। गुड़ी पड़वा को वैश्य दिवस के रूप में मनाने वाले वैश्य महासम्मेलन द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिले की सभी तहसीलों में वाहन रैली निकाली जाएगी। वैश्य महासम्मेलन के हरदा जिला प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि वैश्य समाज गुड़ी पड़वा को वैश्य दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन सभी तहसीलों में वाहन रैली निकालकर वैश्य एकता हेतु जनजागृति का कार्य किया जाता है। हरदा जिले की सभी तहसीलों में यह वाहन रैली कल निकाली जाएगी। हरदा नगर में 19 मार्च 2026 को सुबह 9.30 बजे वैश्य समाज के सभी सदस्य नार्मदीय धर्मशाला पर एकत्रित होकर वाहन रैली के रूप में निकलेंगे। वाहन रैली नार्मदीय धर्मशाला से प्रारंभ होकर घंटाघर, अग्रसेन चौक होते हुए परशुराम चौक पर समाप्त होगी।

36 Views

Leave a Reply