गुड़ी पड़वा पर गणेश मंदिर में कार्यक्रम आज

अनोखा तीर, हरदा। हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर हरदा शहर कांग्रेस (ब्लॉक) द्वारा आज गणेश मंदिर, नया बाज़ार में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सभी बंधुओं एवं माताओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी जाएंगी तथा भगवान गणेश से प्रार्थना की जाएगी कि आने वाला वर्ष सभी के लिए खुशियां लेकर आए और सबका मंगल हो। कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे रखा गया है। स्थान गणेश मंदिर, नया बाज़ार हरदा निर्धारित किया गया है। सभी से कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन किया गया है। यह जानकारी गोविंद व्यास, अध्यक्ष हरदा ब्लॉक (शहर) कांग्रेस कमेटी ने दी।

36 Views

Leave a Reply