-‘सीखो कमाओ योजनाÓ के लाभार्थियों ने जताया आभार
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत हरदा, पूज्य सिख समाज हरदा, सिंधी नवयुवक मंडल हरदा, सुरजीत बजाज परिवार, पूनम सुजुकी परिवार एवं सुरजीत एथर परिवार हरदा द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने पुष्पमालाएं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उपस्थित जनसमूह ने गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी साझा कीं। इस अवसर पर ‘सीखो कमाओ योजनाÓ के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया। लाभार्थियों ने बताया कि इस योजना से उन्हें रोजगार के साथ-साथ कौशल विकास का अवसर मिला है, जिससे उनका भविष्य सशक्त हो रहा है। यह जानकारी सुरेश विधानी ने दी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं युवा उपस्थित रहे।
हरदा में मुख्यमंत्री यादव का हुआ भव्य स्वागत

57 Views




