किसानों के अधिकार के लिए जेल जाना भी मंजूर  :  मोहन सांई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस द्वारा किसानों की मुख्य मांगों को लेकर किसान अधिकार आंदोलन के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इस पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि जिला प्रशासन भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है, जिससे यह प्रतीत होता है कि सरकार किसानों के प्रति कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता किसानों के अधिकारों के लिए हमेशा सड़कों पर संघर्ष करेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे किसानों के नाम पर झूठी घोषणाएं कर रहे हैं और करोड़ों रुपए प्रचार-प्रसार पर खर्च कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की 10 मांगें किसानों से जुड़ी ज्वलंत मांगें हैं। मांगों में प्रमुख रूप से मक्का को समर्थन मूल्य पर खरीदने, गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदने, अन्य राज्यों की तरह बोनस देने, सोयाबीन फसल खराब होने पर राहत और बीमा क्लेम देने, प्राकृतिक आपदा से नष्ट फसलों का मुआवजा देने, कर्ज माफी, मूंग फसल के लिए नहरों में पानी उपलब्ध कराने, आगजनी से प्रभावित किसानों को 60 हजार रुपए प्रति एकड़ राहत देने, झूठे बिजली प्रकरण वापस लेने तथा जिला सहकारी बैंक की वसूली की अंतिम तिथि 28 मार्च से बढ़ाकर 31 मई करने की मांग शामिल है। ज्ञापन देने के लिए जाते समय पुलिस प्रशासन द्वारा 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। साथ ही सैकड़ों किसानों को शहर के बाहर आंदोलन में शामिल होने से रोका गया और कई किसानों को जेल भेजने की धमकी दी गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहन सांई, हेमंत टाले, गोविंद सूरमा, सूरज सिंह राजपूत, सुरेन्द्र बिश्नोई, आदित्य गार्गव, शंकर सोलंकी, गोविंद व्यास, विक्रम चौहान, विनोद पटेल, अनिल लिबर्टी, राधेश्याम सिरोही, विजय सिरोही, पूनम सिरोही, ईश्वर सिरोही, शिवनारायण कापड़िया, अनिल बिश्नोई, कप्तान सिंह राजपूत, रामदास तोमर, राहुल राजपूत, रमेश सोनकर, सुनील गीते, रामभरोष, हरिशंकर विश्नोई, सतीष विश्नोई, संदीप गौर, संजय पांडे, प्रेरक विश्नोई, मंजीत सिंह, राहुल पटेल, योगानन्द राजपूत, शशिकांत वर्मा, नारायण सांखला, संतोष परिहार, दशरथ पटेल, सत्यनारायण राजपूत, आशुतोष कोठारी, सुनील राजपूत, आदित्य पटेल, सुंदरलाल मवासे और गुरुशब्द यादव शामिल हैं।

Views Today: 22

Total Views: 22

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!