मुख्यमंत्री से की हरदा में एमआरआई मशीन स्थापना की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल ने हरदा जिले में एमआरआई मशीन स्थापित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हरदा आगमन पर एक औपचारिक निवेदन पत्र सौंपा है। निवेदन में बताया गया है कि वर्तमान में हरदा जिले में एमआरआई जांच की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण गंभीर मरीजों को जांच के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को समय, धन और उपचार में देरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. बघेल ने अपने पत्र में जनहित को ध्यान में रखते हुए हरदा जिले में शीघ्र एमआरआई मशीन स्थापित करने की मांग की है, ताकि मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्यवाही करेगी, जिससे जिले के लोगों को राहत मिल सके।

Views Today: 26

Total Views: 26

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!