प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण आयोजित

अनोखा तीर, हरदा। जन अभियान परिषद हरदा के अंतर्गत नवांकुर संस्था घासीराम शिक्षण एवं सामाजिक कल्याण समिति हरदा, सेक्टर-5 विकासखंड हरदा द्वारा प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम एजुकेशन हब संस्थान हरदा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरदा सेक्टर की सात प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक संदीप गौहर ने ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति प्रतिनिधियों एवं नवांकुर सखियों को संबोधित करते हुए बताया कि ग्राम में पर्यावरण संरक्षण के लिए नर्सरी स्थापना करना, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना तथा सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के माध्यम से ग्राम के ऐसे युवक-युवतियों को, जिन्होंने कक्षा 12 के बाद पढ़ाई छोड़ दी है, उन्हें बीएसडब्ल्यू तथा स्नातक के बाद एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई करने का अवसर भी जन अभियान परिषद उपलब्ध कराता है। घासीराम संस्था के सचिव विक्रमादित्य टांक ने समिति के कार्यों की जानकारी सभी के समक्ष रखी। परामर्शदाता जया साकल्ले ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी, वहीं संजय ठाटे ने संस्था पंजीकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया। इस अवसर पर दीपांशु सोनी, श्रीमती शीतल टांक, सीडब्ल्यूसी प्रमोद पुरबिया, हेमलता प्रजापति, राजवंती कुशवाह, अर्चना बड़ोदिया सहित नवांकुर सखियां और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

38 Views

Leave a Reply