शासकीय आदर्श महाविद्यालय में अग्निवीर भर्ती पर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय में सोमवार को प्राचार्य विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में छात्रों-छात्राओं को भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की जानकारी देने के लिए क्रीड़ा विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना के सब मेजर जोगिंदर सिंह, धु्रव कुमार विश्वकर्मा तथा स्कूल शिक्षा विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने भाग लिया। इस अवसर पर सब मेजर जोगिंदर सिंह ने अग्निवीर भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक दक्षता की आवश्यकताएं तथा ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से पंजीयन कर भर्ती में भाग लेने की पूरी जानकारी विद्यार्थियों को दी। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. विजय अग्रवाल ने अग्निवीर योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अग्निवीर के रूप में सेवा देने के बाद युवाओं के लिए आगे के जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में करियर के अवसर भी उपलब्ध होते हैं। उन्होंने इस संबंध में विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी भारती चंदेल ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Views Today: 8

Total Views: 8

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!