जमीन हड़पने की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंची बुजुर्ग मां

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिला पंचायत में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने इकलौते बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि बेटे ने उनकी छह एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर संयुक्त कलेक्टर सतीश राय ने एसडीएम खिरकिया शिवांगी बघेल को भरण-पोषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पहटकला निवासी गायत्री बाई ने बताया कि उनके पास कुल दस एकड़ जमीन थी। इसमें से चार एकड़ जमीन उन्होंने पहले ही अपने बेटे को दे दी थी। शेष छह एकड़ जमीन पर बेटे ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बेटे ने उनका पैतृक घर तोड़ दिया है और उन्हें गला दबाने की धमकी दी जा रही है।  परेशान होकर गायत्री बाई करीब एक साल से अपनी बेटियों के पास रह रही हैं। उन्होंने बताया कि बेटे ने जमीन लेने के बाद भी न तो उसकी राशि दी और न ही अनाज। वह पिछले 25 सालों से अपने बेटे और बहू से अलग रह रही हैं। गायत्री बाई अपनी छह एकड़ 39 डिसमिल जमीन में से कुछ हिस्सा अपनी दोनों बेटियों को देना चाहती हैं, लेकिन बेटा और उसकी पत्नी उन्हें ऐसा करने नहीं दे रहे हैं और पूरी दस एकड़ जमीन पर कब्जा जमाए हुए हैं। उनकी बड़ी बेटी चिंता बोरदे का ससुराल ग्राम रहटाकला में है और वह अपने पति के साथ भोपाल में रहती हैं। छोटी बेटी ममता पटवारे ग्राम कमताड़ा में रहती हैं।

Views Today: 18

Total Views: 18

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!