आज मुख्यमंत्री हरदा को देंगे करोड़ों की सौगात

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 18 मार्च को हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कृषि आधारित कौशल विकास एवं कस्टम हायरिंग पर केन्द्रित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नए विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम में लगभग 3248.71 लाख रुपये की लागत के 5 विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा करीब 19979.97 लाख रुपये की लागत के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ भी वितरित करेंगे।
3248.71 लाख के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन
मुख्यमंत्री टिमरनी विकासखंड में 253 लाख की लागत से बनने वाले नवीन 33/11 के.व्ही. आलमपुर उपकेन्द्र (क्षमता 5 एमवीए), हरदा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोलीपुरा एवं नीमगांव में 37.50-37.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन पंचायत भवन, मसनगांव से कमताड़ा सिराली मार्ग में माचक नदी पर पुल व पहुँच मार्ग निर्माण (लगभग 1420.75 लाख रुपये) तथा खिरकिया में 1499.96 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शासकीय महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे।
19979.97 लाख के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री जिले में निर्मित 36 विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से शासकीय माध्यमिक विद्यालय सोडलपुर एवं टेमागांव, हायर सेकण्ड्री स्कूल टेमागांव में अतिरिक्त कक्ष व प्रयोगशाला, सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करताना, अबगांवकला व खिरकिया के भवन, जिला चिकित्सालय हरदा का 100 से 200 बिस्तरीय उन्नयन एवं क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक, ग्राम चन्द्रखाल और मगरधा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, मकड़ाई में 50 सीटर बालक छात्रावास, अहलवाड़ा में 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र, विभिन्न ग्रामों में उप स्वास्थ्य केन्द्र, मसनगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा कई सामुदायिक भवन शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कई पुल व सड़क निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की नल-जल योजनाएं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के घाट एवं सड़क निर्माण तथा लोक निर्माण विभाग के पुल निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा।

Views Today: 24

Total Views: 22

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!