Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

हरदा के कलाकारों ने रचा इतिहास

1 min read
Text Size:

-भुआणा का गणगौर उत्सव पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर
-राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन के माध्यम से देखेगा पूरा भारत
अनोखा तीर, हरदा। इस समय भुआणा में गणगौर उत्सव की धूम मची हुई है। इसी समयकाल में हरदा के स्वर प्रभा संगीत कला अकादमी को दूरदर्शन से आमंत्रण मिला और गायिका श्रीमती मिशा शर्मा अपने मंडल मां कात्यायनी शक्ति गणगौर मंडल को लेकर दूरदर्शन पहुंची, जहां पर इनके मंडल की प्रस्तुति को स्टूडियो में शूट किया गया। इसमें सुमित मिशा शर्मा एवं उनके संगीत एवं नृत्य के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। यह कार्यक्रम 21 मार्च को राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन द्वारा एक टीवी शो के माध्यम से पूरे भारत में प्रसारित किया जाएगा। जिसमे नृत्य में प्रियांशी, भूमी, पूजा, साधना रानी, पायल, लक्ष्मी, हर्षा, दुर्गा, और मीनाक्षी थे। गायन में श्रीमती मिशा शर्मा, सुमित शर्मा, पलक ढोलक पर मयंक मालवीय एवं तबले पर सान्निध्य गंगराड़े एवं ऑक्टोपैड पर दिव्यांश शर्मा ने साथ दिया। ज्ञात हो कि इससे पहले भी भुआणा निमाड़ के संगीत एवं नृत्य को इससे पहले भी देश दुनिया में पहुंचा चुके हैं। साथ ही सुमित शर्मा अपने संगीत के विद्यार्थियों को तैयार करके बड़े मंचों पर प्रस्तुति हेतु ले जाते हैं।

50 Views
What do you think?

Leave a Reply