अतिकुपोषित बच्चों का न्यूट्रीशन कराएंगे जिले के अधिकारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-जनगणना में मकानों की नम्बरिंग का कार्य गंभीरता से करें
-नगरीय क्षेत्रों में बगैर अनुमति के लगे होर्डिंग हटाए जाएं – कलेक्टर
अनोखा तीर, हरदा। जिले में अतिकुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अधिकारी अतिकुपोषित बच्चों के माता पिता से सम्पर्क करेंगे एवं उनके उचित न्यूट्रीशन के लिए कार्य करेंगे। अधिकारियों द्वारा इन बच्चों के लिए फूड बास्केट भी प्रदान की जाएगी। सोमवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले के समस्त अधिकारियों से उक्त बच्चों की नियमित देखरेख एवं उचित न्यूट्रीशन प्रदान करने के लिये कार्य करने की अपेक्षा की। जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा करते हुए बैठक में कलेक्टर ने मकानों की नम्बरिंग का कार्य पूरी गंभीरता से किए जाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का अत्यंत जिम्मेदारी का कार्य है। इसमें कोई लापरवाही नहीं की जाए। मकान नम्बरिंग का कार्य उचित तरीके से हो, इसके लिए मैदानी अमलों को प्रशिक्षित भी किया जाए। बैठक में उन्होने ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल संकट की स्थिति से निपटने की अभी से तैयारी करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री जैन ने कहा कि जहां जरूरत है वहां निजी जल स्त्रोतों का भी अधिग्रहण किया जाए। जिले के नगरीय क्षेत्रों में बगैर अनुमति के लगे होर्डिंग हटाने के भी बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए। मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से कहा गया कि ऐसे होर्डिंग लगाने वालों के विरूद्ध सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, राजस्व वसूली एवं संकल्प से समाधान योजना की भी कलेक्टर द्वारा समीक्षा की गई।
एचपीवी वेक्सीन अभियान की एसडीएम करें नियमित समीक्षा
जिले में 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाये जा रहे एचपीवी वेक्सीन डोज की प्रगति की भी बैठक में कलेक्टर ने समीक्षा की। उन्होने कहा कि समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारी संबंधित सीईओ जनपद पंचायत के साथ अभियान के तहत लगाई जा रही वेक्सीन के कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करें। उन्होने कहा कि इस अभियान में कोई भी 14 वर्ष की उम्र की बालिका वेक्सीन से न छूटे इस बात का ध्यान रखा जाए।

Views Today: 42

Total Views: 42

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!