विश्व श्रवण दिवस, 6 मार्च को जिला अस्पताल में नि:शुल्क जांच शिविर

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में 6 मार्च को प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक जिला अस्पताल में नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में जिनको कम सुनाई देता है, वे इस शिविर में आकर अपनी जांच करवा सकते हैं। जांच के दौरान जिनको श्रवण यंत्र की पात्रता पाई जाएगी, ऐसे लोगों को सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने की कार्यवाही भी की जाएगी।

51 Views

Leave a Reply