Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

घर में करंट लगने से युवक की मौत

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मालेगांव में शनिवार रात एक युवक की घर में करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों द्वारा उसे तत्काल रहटगांव अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हरदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी प्रमिला आहके (गोंड) शनिवार रात करीब 9 बजे खाना बना रही थीं, जबकि उनके पति पवन आहके (30) खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद पवन ने थाली में हाथ धोए और गीले हाथों से मोबाइल चार्जर को बिजली के बोर्ड में लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान उनके बाएं हाथ की उंगलियों में करंट लग गया और वे पीछे की ओर गिर गए। प्रमिला और उनकी सास तत्काल वहां पहुंचीं तो पवन बेसुध पड़े थे। परिजन उन्हें निजी वाहन से रहटगांव अस्पताल ले गए। रात करीब 12 बजे डॉक्टरों के उपलब्ध न होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। रात लगभग 2 बजे जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। मृतक पवन की पत्नी प्रमिला की दो वर्ष की एक बेटी है और वह स्वयं आठ महीने की गर्भवती हैं। प्रमिला ने बताया कि पवन ने एक अन्य महिला को भी रखा था, जिसकी आठ महीने की एक बेटी है। वह महिला पवन को छोड़कर चली गई है, जिसके बाद प्रमिला ही उस बच्ची का भी पालन-पोषण कर रही हैं। मालेगांव सरपंच प्रतिनिधि सतीश इवने ने बताया कि मृतक के पिता गणेश आहके का पवन सबसे बड़ा बेटा था। पवन तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था तथा खेती का कार्य करता था।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply