Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

शिक्षण संवाद कार्यक्रम में उच्च शिक्षा सुधारों पर हुआ मंथन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा के भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ. संगीता बिले के मार्गदर्शन में शिक्षण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में भारतीय शिक्षण मंडल के मध्य क्षेत्र के संगठन मंत्री कौशल प्रताप सिंह ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने उच्च शिक्षा के नियामकीय ढांचे में सुधारों से संबंधित विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में मातृभाषा में शिक्षा के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान भारतीय भाषाओं में विभिन्न विषयों की पाठ्यसामग्री की उपलब्धता बढ़ाने के लिए शिक्षाविदों द्वारा अध्ययन एवं शोध की आवश्यकता पर सार्थक संवाद हुआ। इस अवसर पर हरदा जिले एवं नगर के शिक्षाविद शैलेष साबू, डॉ. पारस बैले, दीप्ति चौहान, कपिल दुबे, सत्येंद्र सिंह परिहार तथा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. राकेश सिंह परस्ते, डॉ. देवेंद्र कुमार रोड़गे, यशवंत अलावा, रवि व्यास, मनीष परसाई, रीना मालवीय, अजय बिलारे, आयुषी सिसोदिया, मनीषा चौहान, डॉ. अशोक पंवार, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. शिवानी बर्मन, राहुल सराठे और सुमित शर्मा सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply