Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यशाला एवं सफाईमित्रों का हुआ सम्मान

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अंतर्गत आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागृह में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी के लिए सफाई मित्रों, घर-घर कचरा संग्रहण वाहन चालकों एवं हेल्परों तथा स्वच्छता प्रभारी वार्ड दरोगाओं का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।  कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के विभिन्न घटकों जैसे शहरी स्वच्छता, घर-घर से कचरा संग्रहण एवं पृथक्कीकरण, बरसाती नालों एवं नालियों की सफाई, स्वच्छता संबंधी शिकायतों के निराकरण तथा नागरिक सहभागिता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान भी किया गया। आयोजन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी उपयंत्री विवेक दुबे, जन स्वास्थ्य शाखा प्रभारी दीपक सोनाली, स्वच्छता प्रभारी किरण राठौड़, उपेंद्र कलोसिया, समस्त वार्ड प्रभारी दरोगा, पहल संस्था सदस्य नवीन कुशवाहा, मनीष घावरी, राजकुमार परमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply