Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

हैप्पी हरदा यूथ क्लब की पहल, चलित पुस्तकालय का किया शुभारंभ

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हैप्पी हरदा सोशल एंड बिज़नेस यूथ क्लब हरदा के लोगों के लिए एक साझा मंच है, जहां जिले में आयोजित होने वाले कृषि, उद्योग एवं सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है तथा समय-समय पर सहभागिता का अवसर भी प्रदान किया जाता है। समूह द्वारा सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जिले में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक मार्च को हैप्पी हरदा यूथ क्लब के तत्वावधान में एक अभिनव पहल के रूप में प्रात: 7.30 से 8.30 बजे तक नेहरू पार्क में प्रकृति के बीच ओपन लाइब्रेरी का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य लोगों को डिजिटल दुनिया से दूर कर प्रकृति के सान्निध्य में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम की संयोजक अंजलि मुकाती ने बताया कि प्रतिभागी अपनी पसंदीदा पुस्तक के साथ एक घंटे तक सामूहिक पठन करेंगे। यह गतिविधि आगे चलकर जिले के अन्य पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर भी आयोजित की जाएगी। पुस्तक क्लब की संरक्षक सुश्री शोभा वाजपेयी ने पाठकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

62 Views
What do you think?

Leave a Reply