नवागत मुख्य नपा अधिकारी का पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, टिमरनी। शासन के आदेशानुसार नगर परिषद टिमरनी में नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रियव्रत बकोरिया ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, पार्षद सुनील दुबे, तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी शेख अकबर, उपयंत्री कृष्ण बोहरे, विजय दुबे, शेरसिंह वट्टी, राजेश नागरे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। साथ ही तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी का विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि शासन के आदेश-निर्देशों के पालन में नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पदभार ग्रहण कराया गया तथा पूर्व अधिकारी को सामूहिक रूप से विदाई दी गई। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार ही कार्यवाही की जाती है और उसी के अनुरूप यह प्रक्रिया संपन्न की गई।  उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर नगर के विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

75 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!