पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जागरुकता कार्यक्रम 27 फरवरी को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर के द्वारा जिला प्रशासन हरदा के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 27 फरवरी को किया जाएगा। महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सुश्री मेघा सुमन ने बताया कि यह जागरुकता कार्यक्रम 27 फरवरी को होटल रुद्राक्ष पैलेस हरदा में सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। उन्होने बताया कि कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा स्कीम में रजिस्टर्ड लाभार्थी सीधे उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं। इसके लिए पीएम विश्वकर्मा आईडी कार्ड लाना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम के दौरान पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को उद्यमिता, वित्तीय सहायता, ईकॉमर्स, केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं, ट्रेनिंग एवं टूल किट आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर, जिला व्यापार उद्योग केंद्र, अग्रणी बैंक अधिकारी, भारतीय डाक, हथकरघा विभाग, शासकीय आईटीआई विभागों के अधिकारियों के द्वारा जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा।

Views Today: 30

Total Views: 30

Leave a Reply

error: Content is protected !!